Home, खेल-मनोरंजन, गुरुग्राम, ताजा खबरें, हरियाणा

कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 14 में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। संस्कृति समिति सेक्टर-14 द्वारा कम्युनिटी सेंटर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन अत्यंत भक्तिभाव, उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि विधायक मुकेश शर्मा के आगमन पर संस्कृति समिति के प्रधान पवन जिंदल और महामंत्री/मुख्य संयोजक रविंद्र जैन सहित समिति के समस्त सदस्यों ने पगड़ी, पटका, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावविभिन स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड 25 के पार्षद अनूप सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद सलूजा तथा प्रसाद की व्यवस्था करने वाले समाज सेवी कमल चौधरी को भी पगड़ी, पटका, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक मुकेश शर्मा ने स्वयं अपने हाथों से पार्षद अनूप सिंह तथा आरडब्ल्यूए की ओर से समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हितेश गुप्ता को सम्मानित किया।

विधायक ने प्रधान पवन जिंदल और प्रमोद सलूजा के कार्यों को भी सराहा और सेक्टर-14 के चौमुखी विकास का आश्वासन देते हुए संस्था को अपनी तरफ से 51,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि नकद प्रदान की। वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी अलौकिक नृत्य कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्यरात्रि भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। प्रसाद वितरित किया गया।

इस पावन अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक एम. सी. गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, कल्याण सिंह शर्मा, डी. वी. गुप्ता, तरुण गुप्ता, जयपाल छोकर, सतीश अग्रवाल, संजय गोयल, संदीप गोयल, परवीन मित्तल, अशोक सुराणा, आरडब्ल्यूए प्रधान विकास वर्मा, विनोद गुप्ता, हरमीत सिंह, मोहित जैन, मुकुल जैन और एन. के. जैन सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे।

2 thoughts on “कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 14 में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *