
गुरुग्राम। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन द्वारा पीडब्ल्यूडी ऑफिस यूनियन कार्यालय में 59वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन ब्रांच सचिव बलबीर सिंह गौहर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय यादव, जिला सचिव संजय नैन, प्रताप सिंह बघेल, मामन त्यागी, महेंद्र सराहा, सतीश कुमार और सुनील फौजी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकत्र होकर संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों तथा उनके अधिकारों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर गहन विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कर्मचारियों के हितों की प्रभावी रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता और आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान संगठन की अब तक की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद किया गया तथा भविष्य में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान व उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।