Home, गुरुग्राम

मानव जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना है प्रार्थना का सबसे पवित्र रूप : डॉ. मुकेश शर्मा

गुरुग्राम। रोटरी ब्लड सेंटर द्वारा बादशाहपुर क्षेत्र में सैक्टर 67 स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा दामोदर मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 39 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 31 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मंदिर के प्रमुख एचजी रामभद्र दास ने किया। उन्होंने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर इंसानी जिंदगी बचाने वाले रक्त-भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी साझा की। इस दौरान रोटरी ब्लड सेंटर के संयुक्त सचिव पवन सपरा, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गुप्ता और रोटरी ब्लड सेंटर की तकनीकी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान भगवद गीता यथारूप की प्रतियां भी वितरित की गईं तथा नियमित पठन के लिए मार्गदर्शन दिया गया। रोटरी ब्लड सेंटर के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने रक्तदान करने आगे आए सभी रक्त-भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कीमती इंसानी जानें बचाने के लिए रक्तदान करना प्रार्थना का सबसे पवित्र रूप है। उन्होंने मंदिर प्रमुख एचजी रामभद्र दास और प्रवक्ता नरहरी कृष्ण दास का भी धन्यवाद किया। डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि मई 2017 से अब तक रोटरी ब्लड सेंटर ने गुरुग्राम व आसपास के क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर 1,20,500 से ज़्यादा ब्लड यूनिट एकत्र किए हैं और 2,10,000 से ज़्यादा ब्लड कंपोनेंट जारी किए हैं। पवन सपरा ने शिविर में बढ़-चढक़र भाग लिया और रक्तदाताओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास उन मरीजों के लिए बेहद जरूरी है जिनकी जिंदगी पूरी तरह ब्लड ट्रांसफ्यूजऩ पर निर्भर है, विशेषकर थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफिलिया, हीमोक्रोमैटोसिस और ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *