Home, गुरुग्राम, हरियाणा

फुलवारी अ प्ले वे स्कूल में सिरमा एसजीएस की टीम ने बांटी मुफ्त स्टेशनरी

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। सेक्टर-34 इंफोसिटी स्थित फुलवारी अ प्ले वे स्कूल में सिरमा एसजीएस ए-3 टीम द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में केयर प्रोग्राम के तहत बाल गोपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों की मदद करना और समाज को शिक्षा व जनसेवा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से स्कूली बच्चों को नि:शुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। उपहार में उपयोगी स्टेशनरी पाकर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। इस दौरान बच्चों ने स्वागत में आकर्षक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। संस्था के वैल्यू कोच व ट्रेनर सुनील भारद्वाज ने बच्चों को पढ़ाई का महत्व समझाते हुए लगन से आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। केयर प्रोग्राम के ट्रेनर राकेश वर्मा ने बताया कि सिरमा एसजीएस की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं और आगे भी जगह-जगह जारी रहेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति वर्मा और पूरे शिक्षक वर्ग ने सिरमा एसजीएस की टीम का इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक वर्ग और केयर टीम से अनु गुप्ता, शंकर, मनोज शर्मा, गुडिय़ा कुमारी और सुरेश सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *