Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें

समाजसेविका राजबाला यादव के घर शिवलिंग जैसी आकृति

गुरुग्राम : कादीपुर इंकलेव में उस वक्त कौतूहल का माहौल बन गया, जब समाजसेविका राजबाला रोजी के घर में एक अनोखी घटना सामने आई। सुबह-सुबह के समय जब रोजी यादव ने रसोईघर में रखा फ्रीजर खोला, तो उसमें रखी मक्खन की टिकिया पर प्राकृतिक रूप से बनी शिवलिंग की आकृति दिखाई दी। इसे देखकर वे बेहद आश्चर्यचकित रह गईं।


श्याम सुन्दर यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फ्रीजर खोलते ही राजबाला यादव की नजर मक्खन पर पड़ी, जिस पर शिवलिंग का स्पष्ट स्वरूप उभरा हुआ था। उन्होंने तुरंत परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। समाजसेविका राजबाला यादव और उनके परिवार के लिए यह अनुभव अत्यंत सुखद और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *