Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय, हरियाणा

बुधवार को गुरुग्राम पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा, केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे स्वागत

गुरुग्राम। विकसित भारत संकल्प अभियान के निमित्त देशभर में चल रही सेवा ज्योति यात्रा आगामी 7 अक्टूबर को गुरुग्राम पहुंचेगी। गुरुग्राम पहुंचने पर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत गुरुग्राम की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित विधायकों को सेवा ज्योति सौंपकर इसे प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरु कमल में भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, सीनियर डिप्टी मेयर धर्मवीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, जिला प्रभारी संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर प्रभारी राजकुमार बोहरा, जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव, गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर सहित दोनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, चेयरमैन, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और विकसित भारत के निर्माण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 7 अक्टूबर को गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से इस यात्रा और कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सेवा ज्योति यात्रा को रिसीव करने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा को पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ पहुंचाया जाए। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के लिए यह गौरव का विषय है कि सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत माननीय केंद्रीय गृह मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्या डॉ सुधा यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सेवा ज्योति यात्रा में पूर्ण समर्पण के साथ जुटने और ज्यादा से लोगों को इस यात्रा और जनसभा में सम्मलित करने का प्रयास करना है। बैठक में सेवा ज्योति यात्रा की कार्यक्रम रूपरेखा एवं संख्या प्रबंधन को लेकर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। वहीं सेवा ज्योति यात्रा के प्रदेश संयोजक के रूप में हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला समूचे आयोजन के प्रदेश स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *