दिल्ली / कपिल कुमार अग्रवाल। पीरागढ़ी चौक के निकट स्थित रामलीला मैदान में रामलीला एवं दशहरा उत्सव तथा मेले के आयोजन के लिए आज विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृति फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी, ट्रस्टी, सलाहकार, सहयोगी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न RWA के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संस्कृति फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष पीरागढ़ी क्षेत्र में तीसरी बार बड़े स्तर पर रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

संस्कृति फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी श्री कपिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। मेले में खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष आकर्षण तथा अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में संस्कृति फाउंडेशन के संस्थापक श्री सीताराम कात्याल जी, श्री अर्जुन चौधरी जी एवं श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी, ट्रस्टी श्री सुनील अग्रवाल जी, श्री पवन कंसल जी, श्री अरुण कुमार झा जी, श्री योगेन्द्र सारस्वत जी, श्री राजेन्द्र वक्त जी, श्री अमित धर्मपाल जी एवं श्री बंटी सोलंकी जी, सलाहकार श्री अर्जुन वेदवाल जी, श्री दिनेश जैन जी, श्री मनोज मिगलानी जी, श्री विकास कपूर जी, श्री नरेन्द्र वत्स जी, श्री मनोज अग्रवाल जी एवं श्री राजेश सिंघल जी, सहयोगी श्री मुकेश कुमार जी, श्री गंगा सिंह जी, श्री परमानन्द खींची जी, श्री गौरव दहिया जी, श्री दिनेश चन्द्र जुगनाल जी, श्री सुमित अग्रवाल जी एवं श्री दीपांशु जी, मेला संयोजक श्री राजू बिग जी, डॉ. जगराम भारद्वाज जी, श्री प्रमोद गुप्ता जी, श्री नवल किशोर जी तथा विभिन्न RWA के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की तथा क्षेत्रवासियों से रामलीला एवं दशहरा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।