Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, हरियाणा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन : सुमिता रांगी

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। एससीईआरटी के दिशा -निर्देश अनुसार डाइट गुरुग्राम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह प्रिंसिपल डायट सुमिता रांगी के कुशल नेतृत्व एवं ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में में चल रहे पीजीटी गणित एवं टीजीटी सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुमिता रांगी ने दौरा किया।

ट्रेनिंग विंग सदस्य डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचने पर ट्रेनिंग विंग प्रभारी सोना यादव ने सुमिता रांगी का स्वागत किया और इस कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। सुमिता रांगी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आयोजित किए जा रहे हैं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्वांगीण विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसके द्वारा हमारी जानकारी अद्यतन होती है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हम यहां पर सीखे हुए ज्ञान को अपने विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षा में कानूनी जागरूकता, पोश एवं पोक्सो एक्ट, कैरियर काउंसलिंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव, उषा रानी, मनोज शर्मा, मोनिका यादव, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *