सेवा कार्यों के माध्यम उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें कार्यकर्ता: ओमप्रकाश धनखड़
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय गुरुकमल में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, हरियाणा भाजपा प्रदेश सचिव हरविंद कोहली, पूर्व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बोधराज सीकरी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कार्यालय गुरुकमल पहुंचने पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश धनखड़ का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यशाला का शुभारंभ संगठनात्मक परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सेवा के माध्यम से संगठन को समाज के और अधिक निकट ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपने जीवन का संस्कार मानकर कार्य करता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन सेवा कार्यों से लाभान्वित हो सकें।
सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला के मुख्य वक्ता
ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सरकार के प्रमुख के रूप में गौरवमयी 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन करने जा रही हैं। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह अभियान मात्र एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह भाजपा की ‘सेवा ही संगठन’ की मूल संस्कृति और अंत्योदय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। श्री मोदी जी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी और तब से लेकर आज प्रधानमंत्री पद तक, उनका सफर देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।
ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य, स्वरूप और इसके अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न जनसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन समाज के बीच रहकर सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जनसेवा के व्यापक संकल्प के रूप में आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक पहुंचें और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सेवा गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि जब संगठन का कार्यकर्ता समाज के सुख-दुःख में सहभागी बनता है, तब संगठन और समाज के बीच आत्मीय संबंध और मजबूत होते हैं।
ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों की प्राथमिकताएं बताते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से बूथ स्तर तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सेवा गतिविधियों का व्यापक स्तर पर संचालन करने के लिए प्रेरित किया।
सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं: ओमप्रकाश धनखड़
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा और समर्पण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याण की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ जुड़ने और उनकी आवश्यकताओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
जनसेवा से मजबूत होगा संगठन और जनता का विश्वास: ओमप्रकाश धनखड़
कार्यशाला के मुख्य वक्ता ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव समाज के बीच रहकर काम करता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनसेवा का एक व्यापक अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य जितने अधिक व्यापक और प्रभावी होंगे, उतना ही जनता के साथ संगठन का आत्मीय जुड़ाव मजबूत होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की पहचान कर सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता दें और अभियान को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाएं। सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला में अभियान के सफल संचालन के लिए संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सेवा गतिविधियों को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री मनीष सैदपुर ने मुख्य वक्ता ओमप्रकाश धनखड़ एवं सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि गुरुग्राम जिला भाजपा सेवा संकल्प अभियान को पूरी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के साथ सफल बनाएगा।
One thought on “सेवा ही संगठन की पहचान और जनसेवा ही भाजपा कार्यकर्ता का मूल धर्म: ओमप्रकाश धनखड़”