Home, खेल-मनोरंजन, गुरुग्राम, हरियाणा

Gurugram : खिलाड़ी याना ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

गुरुग्राम। गुरुग्राम की होनहार खिलाड़ी शूटर याना ने जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर गुरुग्राम का नाम रोशन किया।

जयपुर स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज में दो से चार सितंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में याना ने यूथ महिला ट्रैप कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके आत्मविश्वास, एकाग्रता और नियमित अभ्यास ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कोच वर्षा तोमर के मार्गदर्शन का भी इस उपलब्धि में अहम योगदान रहा। याना की इस शानदार उपलब्धि पर गुरुग्राम सैनी युवा जागृति मंच ने विशेष खुशी जताई।

मंच के प्रतिनिधियों ने याना के पिता मनीष सैनी को फोन कर बधाई दी और याना के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंच ने कहा कि याना की यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। परिजनों, शुभचिंतकों और खेलप्रेमियों ने भी याना को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

One thought on “Gurugram : खिलाड़ी याना ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *