
गुरुग्राम / लोकेश कुमार। उत्तराखंड के हरिद्वार में ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया (जीसीआई) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय ग्रैपलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में न्यू पालम विहार के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल प्रदर्शन करते हुए 8 पदकों पर कब्जा जमाकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में ओवरऑल अंक तालिका में गुजरात ने प्रथम स्थान, हरियाणा ने द्वितीय स्थान और राजस्थान ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि योहान सिंह, साक्ष्य रेधू, हर्षित व मनीत देव ने स्वर्ण, वर्षित ने रजत तथा अनाया, यश खडकड़ व दिव्य ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वार्ड नंबर 5 के पार्षद रामअवतार राणा एवं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष किरण कांडपाल ने फाइटिंग चॉइस अकादमी पहुँचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण और लगन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को तराशने वाले फाइटिंग चॉइस के कोच सज्जन जाखड़, टाइगर और बादल के उत्कृष्ट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उनका भी विशेष अभिनंदन किया।