Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, हरियाणा

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दी जन्मदिवस की बधाई

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके नई दिल्ली स्थित निवास स्थान पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। हरियाणा प्रदेश के कोने कोने से आए कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस को बधाई दी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज जी ने भी कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को उनके जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं भेंट की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी ने  गाय के शुद्ध दूध से बने केक को काटकर अपना 79 वा जन्मदिवस बनाया। इस अवसर पर हरियाणा की रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी की उपस्थिति ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में उमंग भरने का काम किया इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार भारद्वाज जी ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के जनप्रिय नेता एवं विकास पुरुष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के 79 वे जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हम सभी ने उनको उनके जन्मदिवस की बधाई दी एवं ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इसके आगे भारद्वाज जी ने कहा कि चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य माना है उनके इसी स्नेह एवं उदारता के कारण आज हरियाणा के कोने कोने से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को उनके जन्मदिवस की बधाई देने यहां पहुंचे है। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार भारद्वाज जी के साथ उनके प्रिय अनुज एवं पीसीसी मेंबर पंकज कुमार भारद्वाज जी,मोहन लाल सैनी, एडवोकेट हरिओम सिंह छोकर,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता एवं सोहना के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश खटाना,पीसीसी मेंबर नंबरदार बीर सिंह खटाना,तावडू से कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रज्जू चेयरमैन,मोहन सैनी,पंडित सुखीराम शर्मा,रवींद्र भामला,लोकेश राघव,गुरुदेव सिंह, तिलक राज खुराना,चौधरी नथोली,आज़ाद शर्मा,प्रोफेसर संजय सिंह,रविंद्र भामला, जयंत चौधरी,महेश शर्मा,कृष्ण धारीवाल, प्रदीप धारीवाल,राम सहाय,नरेश bo साहब मोहम्मद पुर आहिर, राजकुमार तंवर,लीलू चेयरमैन तावडू,रमेश सैनी,सुरेंद्र सूंध,जोगिंदर खटाना,जोगिंदर सिंह बागड़ी,लियाकत चेयरमैन,हबीब, छोटू खोरी,सोनू गौतम ,मास्टर महावीर,अशोक शर्मा,संजय लुहेरा,शम्सुद्दीन मंडराका,सीताराम शर्मा,सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *