Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, राजनीति, हरियाणा

बैंक ऑफ इंडिया ने देश की बैंकिंग व्यवस्था को किया मजबूत: भारत मदान

गुरुग्राम। बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर गुरुग्राम प्रमुख शाखा में आयोजित समारोह में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार मंडल ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत मदान ने शिरकत की। समारोह में बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राजेश शर्मा सहित बैंक अधिकारी, सदर बाजार के व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भारत मदान ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और बैंक की सेवाओं व ग्राहकों के साथ दीर्घकालीन संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ने देश की बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ व्यापारियों, उद्यमियों, किसानों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं देने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई और व्यापारिक क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए बैंकों को छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए ऋण व अन्य सुविधाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना चाहिए। समारोह के दौरान विभिन्न विषयों परचर्चा भी हुई। भारत मदान ने कहा कि भारतीय बैंकिंग प्रणाली देश की आर्थिक रीढ़ है, जो विकास, बचत और वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देती है। एक मजबूत और पारदर्शी बैंकिंग व्यवस्था ही देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकती है। हमें बैंकिंग सेवाओं का समझदारी से उपयोग करना चाहिए और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *