गुरुग्राम / लोकेश कुमार। लगभग 5 सप्ताह तक चली हड़ताल के बाद हरियाणा सरकार व सफाई कर्मचारी संघ में बनी सहमति पर 3 दिन पहले यानि कि शुक्रवार को हड़ताल तो खत्म हो गई, मगर सोमवार को भी प्रेम नगर-2, सेक्टर-12 हुडा मार्किट, श्रीराम कालोनी, होम गार्ड, राघव वाली गली, झुग्गी बस्ती आदि शहर के कई क्षेत्रों में सफाई कर्मी काम पर नहीं आए। इतनी लम्बी हड़ताल के बाद इन क्षेत्रों में कूड़े के छोटे-बड़े ढेरों बन गए हैं जो हवा-पानी-धूप से सडांध पैदा कर रहे हैं। हुडा मार्किट एसोसिएशन के महासचिव व कर्मठ नेता संजीव अग्रवाल, गुलाब सिंह राणा, चावला मार्टस संचालक ने बताया कि झुग्गी बस्ती के चलते यहां सर्वाधिक गंदगी की उत्पत्ती से पूरी मार्किट मलिन बस्ती बनी हुई है। सेनीटेशन विभाग को कई बार फोन लगाने पर एकाद बार कर्मी आते है और अब बड़ी हड़ताल के बाद प्रेम सरोवर व मंदिर के निकट, ट्रांसफार्मर के पास, मैनरोड की एंट्री पर कई बड़े बड़े खत्ते बन गए हैं। संजीव अग्रवाल के अनुसार गुजारिश करने पर एसआई दीपक डागर इन खत्तों से गाडिय़ों द्वारा कूड़ा उठवा देते हैं, वरना हाल और भी बुरा होता। भारत सर कार के रिटा. असफसर मनवीर सिंह राघव, समाजसेवी प्रेमचंद, महेश ठाकरान ने बताया कि बीकानेर के अगले व पिछले हिस्से में, धोबी चौराहे के पास, प्रेम नगर-2 के गली की एंट्री सहित कई जगहों पर कूड़े ढेरों के साईज बड़े हो रहे हैं। पत्रकार ने एसआई दीपक डागर से सफाई कर्मियों के न आने के बारे पूछने पर बताया कि उन्हें यहां से शिफ्ट कर दिया गया है तथा अब नए एसआई नरेश को वार्ड 25 (प्रेम नगर, हुडा मार्किट आदि) वार्ड, 23, 24, 26, 27 सहित कई वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सफाई कार्य अब ये संभालेंगे। संजीव अग्रवाल, आरडबलूए प्रधान मनीष यादव, मुरली मनोहर शर्मा, नीटू सहित प्रबुद्ध नागरिकों ने नए एसआई नरेश से गुहार लगाई है कि प्रेम नगर-2, हुडा मार्किट आदि में सफाई व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन कर एक बार यहां का दौरा अवश्य करें।
हड़ताल खत्म होने पर भी कई क्षेत्रों में सोमवार को नहीं पहुंचे सफाईकर्मी
14
Sep