Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, हरियाणा

मुकेश सिरोही ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य से की शिष्टाचार मुलाकात

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। इंडियन नेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (आईएनएचआरसीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिरोही ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के विषयों पर चर्चा करते हुए उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के बाद मुकेश सिरोही ने कहा कि लाल सिंह आर्य जैसे अनुभवी और समर्पित नेता से मिलना उनके लिए बेहद आत्मीय, प्रेरणादायी और स्मरणीय क्षण रहा।

उन्होंने बताया कि आर्य जी के लंबे संगठनात्मक और राजनीतिक अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और संगठन की रीति-नीति के प्रसार के लिए उनका मार्गदर्शन हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है। सिरोही ने आगे कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से मिला यह मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ जुटने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *