Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, हरियाणा

सुरुचि परिवार ने किया एक शाम – दीक्षित दनकौरी के नाम काव्य संध्या का आयोजन

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। सुरुचि परिवार के तत्वावधान में सेक्टर-4 स्थित सीसीए स्कूल के सभागार में काव्य संध्या एक शाम – दीक्षित दनकौरी के नाम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गज़़लकार दीक्षित दनकौरी सहित अन्य कवियों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धनीराम अग्रवाल ने की, जबकि प्राचार्य व निदेशक निर्मल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव त्रिलोक कौशिक ने किया और शुभारंभ वीणा अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य आकर्षण प्रख्यात गज़़लकार दीक्षित दनकौरी रहे, जिन्होंने स्वाभिमान, जीवन के संघर्ष और संवेदनाओं से पिरोई अपनी गज़़लों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में नीना सहर, गार्गी कौशिक और राजीव सिंहल ने भी अपनी एक से बढक़र एक बेहतरीन गज़़लों की प्रस्तुति दी। त्रिलोक कौशिक ने भी अपनी पंक्तियों से महफ़िल में रंग भरा। इसके अलावा, समारोह में डॉ. धनीराम अग्रवाल की नव-प्रकाशित पुस्तक आत्म कथ्य पर विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर मदन साहनी, पिंकी गुप्ता, दीपशिखा श्रीवास्तव, सुरेंद्र मनचंदा, हरींद्र यादव, नीरज श्रीवास्तव, सविता स्याल, लोकेश चौधरी और शिव प्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में शहर के साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *