लालगंज, प्रतापगढ़: लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदयपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।
गश्त के दौरान मिली सफलता: उदयपुर थाने के उपनिरीक्षक (दरोगा) ओम प्रकाश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान अठेहा से मंगापुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया।
महाराष्ट्र का रहने वाला है आरोपी: पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवकुमार उर्फ दिलीप (पुत्र जयभीम), निवासी अपर इंद्रा नगर, थाना परास, जिला पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला: पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म करने और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत उदयपुर थाने में पूर्व से ही मुकदमा दर्ज था। आरोपी वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।