Home, गुरुग्राम, ताजा खबरें, हरियाणा

आवारा पशुओं से परेशान व्यापारियों ने प्रदर्शन कर सीटीएम को सौंपा 24 एसोसिएशनों का ज्ञापन

गुरुग्राम / लोकेश कुमार। आवारा पशुओं की समस्या से मुक्त कराने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी के बजाजा बाजार के व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीटीएम को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें 24 एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से हस्ताक्षर किए हुए हैं। बाजार के प्रधान भूपेश भार्गव ने कहा कि शहर इस समय आवारा पशुओं के डर के साए में जीने को मजबूर है। आए दिन पशु नागरिकों, बच्चों और महिलाओं को चोटिल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। व्यापारियों ने मांग उठाई कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है और इसके लिए विभिन्न चरणों में आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग करने वाले सोशल एक्टिविस्ट कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट को 6 सितंबर को घर में नजऱबंद करने की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आवारा पशुओं को डिटेन करना चाहिए था, न कि अधिकार की मांग करने वाले नागरिकों को। इस अवसर पर अरुण भार्गव, चिराग गुलाटी, हेमंत ग्रोवर, राजू गुप्ता, दिनेश रुस्तगी, पुलकित ग्रोवर, राजीव आहूजा, रतिया पहलवान, लालचंद, आशीष अग्रवाल, दिनेश कपूर, मनोज गुप्ता, सत्यनारायण मित्तल, प्रदीप सोनी, संजय गुप्ता, मनोज यादव, हरिओम व विनोद आदिं व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *